ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

महागठबंधन में सीएम चेहरा के सवाल पर गोहिल ने काटी कन्नी, बोले-समय के साथ सब तय होगा

PATNA : चुनाव के ठीक पहले बिहार के अंदर कांग्रेस पार्टी अपनी जमीनी ताकत को जुटाने में जुटी है. बुधवार को कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सदाकांत आश्रम में कांग्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : चुनाव के ठीक पहले बिहार के अंदर कांग्रेस पार्टी अपनी जमीनी ताकत को जुटाने में जुटी है. बुधवार को कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सदाकांत आश्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन में सीएम चेहरा के सवाल पर बचते दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि ये सारी बातें समय के साथ तय की जाएगी. 


वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रखंड स्तर पर भेजा जाएगा  और लोगो की राय ली जाएगी कि वे कैसा  प्रत्याशी चाहते है. जमीनी हकीकत क्या है इस का फीडबैक लेंगे.  शत्ति सिंह गोहिल ने कहा कि असल लड़ाई एनडीए में चल रहा है. एनडीए में बड़ी पार्टी भाजपा है, उस का इतिहास रहा है कि इसे जरूरत पड़ती है तो वह अपने साथियों के पांव पकड़ती है और जरूरत खत्म होने पर गला काटती है.चाहे महबूबा मुफ्ती हो या शिव सेना, यह इतिहास है.

हमारे यहां काफी दल है. यहां छोटी मोटी बात होगी.  यह सोच की लड़ाई है. विचारधारा की लड़ाई . उसे देखते हुए सब मामला सुलझ जाएगा. वही महागठबंधन में चेहरे के सवाल पर कहा कि चेहरा समय के साथ तय हो जाएगा. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता