ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- चिराग पासवान की हालत जवानी के आडवाणी जैसी हो गयी

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान पर तीखा तंज कसा है।उन्होनें चिराग पासवान की तुलना बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी से की है।<b

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान पर तीखा तंज कसा है।उन्होनें चिराग पासवान की तुलना बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी से की है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि चिराग पासवान की हालत जवानी के आडवाणी जैसी हो गई है। जिस तरह से आडवाणी जी को वरिष्ठ नेता होने के बावजूद तवज्जो नहीं दी जा रही है वही हाल चिराग भाई का है। उनको न कोई इधर पूछ रहा है न कोई उधर पूछ रहा है।


तेजस्वी दरअसल  एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के उस बयान पर तंज कस रहे हैं जिसमें उन्होनें  कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला गठबंधन के सबसे बड़े दल बीजेपी को करना है। बिहार और गठबंधन के हित में जो भी फैसला बीजेपी लेगी उसका पार्टी पूरी तरीके से उस फैसले का समर्थन करेगी। इस तरह से बयान से चिराग पासवान नीतीश के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े करते दिख रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि चिराग पासवान को कोई पूछ नहीं रहा है। न तो बीजेपी और न ही जेडीयू कोई उन्हें तव्वजों नहीं दे रहा है। लेकिन चिराग पासवान खुद से अपनी राय देते चल रहे हैं जिसे कोई सुनने वाला नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी हालत बिल्कुल उसी तरह की हो गयी जैसी देश के उप प्रधानमंत्री रहे बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी की उनके पार्टी के अंदर हो गयी है। चिराग पासवान जवानी में ही लाल कृष्ण आडवाणी बन गये हैं।



दरअसल चिराग पासवान ने बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा किया तो तेजस्वी यादव को बड़ा मौका मिल गया है। वे इस मौके को किसी कीमत पर हाथ से जाने नहीं देना चाहते। दरअसल चिराग ने कहा है कि बिहार एनडीए का नेतृत्व कौन इसका फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है। एलजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला करती है तो वो भी उसी फ़ैसले के साथ रहेंगे। चिराग पासवान का बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने इसी साल 16 जनवरी को बिहार के वैशाली में बीजेपी की एक रैली को सम्बोधित करते हुए ये साफ़ किया था कि एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उसके बाद से ये समझा जा रहा था कि बिहार एनडीए में नेतृत्व के सवाल पर पूर्णविराम लग चुका है लेकिन चिराग पासवान ने उसे फिर एक नई हवा दे दी है। 

टैग्स