ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

तेजस्वी का खेल खराब करेंगे मामा साधु यादव, गोपालगंज में मामी से दिलवाएंगे टक्कर

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज धीरे धीरे सर्द होता जा रहा है लेकिन बिहार में 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की वजह से सियासी तपिश बनी हुई है. बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा स

तेजस्वी का खेल खराब करेंगे मामा साधु यादव, गोपालगंज में मामी से दिलवाएंगे टक्कर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज धीरे धीरे सर्द होता जा रहा है लेकिन बिहार में 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की वजह से सियासी तपिश बनी हुई है. बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इन दोनों सीटों पर तेजस्वी यादव की सीधी नजर गड़ी हुई है. तेजस्वी हर हाल में उपचुनाव वाली सीटों पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय जनता दल को विधानसभा में और ज्यादा मजबूत बनाना चाहते हैं, लेकिन गोपालगंज में तेजस्वी के सामने उनके ही मामा साधु यादव दीवार बनकर खड़े हो गए हैं.




पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने गोपालगंज सीट पर अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है. साधु यादव की पत्नी इंद्रा देवी बीएसपी के टिकट पर गोपालगंज से चुनाव लड़ने जा रही हैं. दरअसल इंद्रा देवी का मायका भी गोपालगंज में ही है. साधु यादव पहले से ही कहते रहे हैं कि गोपालगंज उनका घर है और वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे.




साधु यादव की पत्नी इन्द्रा देवी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर वो चुनाव लड़ेंगी. उनका मायका गोपालगंज के अरार गांव में है. गोपालगंज में अब तक साधू यादव ये चुनाव लड़ते आए हैं. वे गोपालगंज के सांसद भी रह चुके हैं. 

टैग्स