ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तेजस्वी का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा.. 70 साल में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे खराब

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है. तेजस्वी यादव के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को लेकर जमकर नि

तेजस्वी का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा.. 70 साल में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे खराब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है. तेजस्वी यादव के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को लेकर जमकर निशाना साधा है. इसके अलावा राजद के ट्विटर हैंडल से भी एक ट्वीट किया गया है, जिसमें भारत में भुखमरी को लेकर नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी बुरे हालात बताये गये हैं.


तेजस्वी यादव ने निजीकरण को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. तेजस्वी यादव ने लिखा है कि पूंजीपरस्त भाजपा के सौजन्य से 70 साल में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे ख़राब दौर से गुजर रही है. मोदी सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को बेच रही है. करोड़ों युवा बेरोजगार है. महंगाई चरम पर है. 80 करोड़ भारतीय गरीब हो चुके है. नौकरियाँ समाप्त हो चुकी है. देश में निराशा का माहौल है.


इसके अलावा राजद की ओर से जो ट्वीट किया गया है उसमें भारत की भुखमरी की स्थिति को दिखाया गया है. भारत में नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी बुरे हालात हैं. 116 देशों की सूची में भारत फिसल कर 101वें नंबर पर पहुंच गया है.


बता दें कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) 2021 ने भारत को 116 देशों में से 101वां स्थान दिया है. 2020 में भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर था. 2021 की रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है. इसी रिपोर्ट के आधार पर राजद ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है. 

टैग्स