ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तेज-तेजस्वी के बीच मध्यस्थता कराने पहुंची राबड़ी, तेज प्रताप के घर भी गई लेकिन नहीं हुई मुलाकात

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार के बीच चल रहे घमासान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना पहुंची है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच बढ़ती हुई दूरी को पाट

तेज-तेजस्वी के बीच मध्यस्थता कराने पहुंची राबड़ी, तेज प्रताप के घर भी गई लेकिन नहीं हुई मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार के बीच चल रहे घमासान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना पहुंची है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच बढ़ती हुई दूरी को पाटने के लिए राबड़ी देवी आज अरसे बाद पटना पहुंची। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमानत पर रिहा होने के बाद से राबड़ी देवी लगातार दिल्ली में ही रही है। लेकिन आज पहली बार तकरीबन 7:00 बजे वह पटना पहुंची।


पटना पहुंचने के बाद राबड़ी देवी अपने बेटे तेजप्रताप यादव के आवास भी गई लेकिन तेज प्रताप अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। लिहाजा राबड़ी देवी बैरंग अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गई। राबड़ी देवी फिलहाल एक दो दिनों तक के पटना में रुकेंगीं। सूत्रों की मानें तो उनका मकसद तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच मौजूदा विवाद को खत्म कर आना है।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि लालू जी का स्वास्थ फिलहाल ठीक है। वही तेज-तेजस्वी के विवाद पर कहा कि बीजेपी और जदयू में लड़ाई चल रहा है हमलोगों के घर में लगाई नहीं है। वही विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि दोनों सीट आरजेडी ही जीतेंगी।