ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तेज रफ़्तार ऑटो ने महिला सिपाही तो मारी टक्कर, इलाके में हड़कंप

PATNA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी

तेज रफ़्तार ऑटो ने महिला सिपाही तो मारी टक्कर, इलाके में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बेलगाम ऑटो ड्राइवर ने महिला सिपाही को कुचल डाला है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में एक तेज रफ्तार ऑटो ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक महिला सिपाही को टक्कर मार दी है। वहीं आनन-फानन में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला सिपाही को इलाज के लिए पटना के गार्डनर हॉस्पिटल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए महिला सिपाही को पटना के रुबन अस्पताल में रेफर कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, इस हादसे की शिकार हुई घायल महिला सिपाही का नाम सपना कुमारी है। वहीं घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सम्राट गली के पास का है।वहीं कोतवाली थाने के पुलिस फरार ऑटो चालक एवं ऑटो के नंबर के माध्यम से ऑटो चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने में जुट गई है।