ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेज प्रताप यादव के बचाव में उतरी RJD, बीजेपी को दी ये नसीहत

PATNA : बिहार की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मंत्री तेजप्रताप यादव के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने अपने बहनोई को विभागीय बैठक में शामिल किया। लेकिन अब तेज के बचाव में आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति

तेज प्रताप यादव के बचाव में उतरी RJD, बीजेपी को दी ये नसीहत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मंत्री तेजप्रताप यादव के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने अपने बहनोई को विभागीय बैठक में शामिल किया। लेकिन अब तेज के बचाव में आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव उतर आए हैं। इसको लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है और अश्वनी चौबे को घेरे में लेते हुए बड़ा हमला बोला है। 



शक्ति यादव ने बीजेपी से पूछा है कि विभागीय बैठक में अश्वनी चौबे के बेटे आखिर क्यों शामिल होते हैं ? उन्होंने कहा कि रामनारायण मंडल, नितिन नवीन, तारकिशोर प्रसाद का भी परिवार विभागीय बैठक में शामिल होता रहा है। भारतीय जनता पार्टी पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे बाद में दूसरों पर आरोप लगाए। 



आपको बता दें, बिहार में महागठबंधन की सरकार में आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव को मंत्रिमंडल में जगह दी गई। उन्हें वन-पर्यावरण विभाग का मंत्री बनाया गया। लेकिन शपथ लेने के बाद ही उनकी फ़ज़ीहत होने लग गई। दरअसल, तेज प्रताप यादव ने एक विभागीय बैठक बुलाई थी, जिसमें उनके बहनोई भी बैठे हुए थे। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने तेज प्रताप यादव पर कई आरोप लगाए।

टैग्स