ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तीन राज्यों की तरह बिहार में नहीं गलेगी BJP की दाल, बोले तेजप्रताप यादव ....2024 में हो जाएगा सूपड़ा साफ

KHAGARIA : बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र सरकार को झूठे वादे करने वाली

तीन राज्यों की तरह बिहार में नहीं गलेगी BJP की दाल, बोले तेजप्रताप यादव  ....2024 में हो जाएगा सूपड़ा साफ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र सरकार को झूठे वादे करने वाली बताया। वहीं, सूबे की महागबंधन सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चाचा नीतीश कुमार व तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में विकास की बयार बह रही है। इस दौरान तेज प्रताप ने बीजेपी और आरएसएस को भी आड़े हाथ लिया।


बाबा कापेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सात दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के अंतिम दिन तेज प्रताप यादव ने सभा को संबोधित करते भाजपा एवं आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- मेरा इस कार्यक्रम में आने का जहाज से परमिशन था। लेकिन पायलट के गड़बड़ी के कारण परमिशन रद्द हो गया।  मुझे यह लगता है कि यह भी भाजपा एवं आरएसएस की चाल होगी। 


उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने मेरे पिताजी को रोकने का काम किया। क्योंकि मेरे पिताजी गरीब, निचले पायदान पर खड़े लोगों की बात करते थे। मुझे इस सभा में आने से रोकने की साजिश थी। फिर भी मैंने सड़क मार्ग से ही आना पसंद किया। यह बाबा कामेश्वर नाथ महादेव का ही आशीर्वाद है। वहीं, मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि - कल चार राज्यों के चुनावी नतीजे कहा कि बीजेपी भले ही एमपी,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत गई हो।लेकिन बिहार में बीजेपी की दाल गलने वाली नहीं है।2024 के चुनाव में बिहार में उसका सूपड़ा साफ होना तय है।


उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत, हार लगा रहता है। लेकिन कांग्रेस ने तेलांगना में शानदार प्रदर्शन की है।आने वाले समय में इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी। इसको लेकर अभी से हमलोग जुड़ गए हैं, जल्द ही इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। अब बुधवार को इंडि गठबंधन की मीटिंग है इसमें आगे की रणनीति तय होगी। जल्द ही हमलोग मजबूत रूप से इसका विकास करेंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता