ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तारकिशोर प्रसाद को चाहिए तेजस्वी का साथ, डिप्टी सीएम बोले.. हमें सबको साथ लेकर चलना है

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम रहते हुए कभी सुशील मोदी हर दिन तेजस्वी यादव पर निशाना साधते थे. तेजस्वी पर हमला बोलने का कोई भी मौका सुशील मोदी नहीं चूकते थे लेकिन बिहार के नए डिप्टी

तारकिशोर प्रसाद को चाहिए तेजस्वी का साथ, डिप्टी सीएम बोले.. हमें सबको साथ लेकर चलना है
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम रहते हुए कभी सुशील मोदी हर दिन तेजस्वी यादव पर निशाना साधते थे. तेजस्वी पर हमला बोलने का कोई भी मौका सुशील मोदी नहीं चूकते थे लेकिन बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ चाहिए. तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि हमें सरकार चलाने के लिए विपक्ष की तरफ से सकारात्मक भूमिका की उम्मीद है. हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं. 

नए तेवर के साथ होगा काम

 23 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि सदन में शपथ ग्रहण और जरूरी विधाई प्रक्रिया के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ बैठेगा, लेकिन विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि उसका काम केवल सरकार की आलोचना करना नहीं है. जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर सदन में भेजा है उनकी भूमिका सरकारी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने की भी है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार ने इस बार जनता ने विकास के नाम पर जनादेश दिया है. एनडीए की सरकार अब नए तेवर के साथ काम करेगी और हम इस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि एनडीए की सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

विपक्ष की भूमिका बड़ी

तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बड़ी होती है. सरकार में बैठे लोगों को भी यह नहीं भूलना चाहिए कि विपक्ष भी उन्हीं का हिस्सा है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि विपक्ष को भी अपनी सोच बदलनी चाहिए. विपक्ष को यह सोचना चाहिए कि सकारात्मक विचारधारा के साथ वह सरकार चलाने में सत्ता पक्ष को कैसे सहयोग करें. 

टैग्स