ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

तारापुर विधानसभा उपचुनाव : RJD ने तय किया उम्मीदवार, आधिकारिक एलान है बाकी

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 1 अक्टूबर को ही जारी हो चुकी है. 8 अक्टूबर तक उम्मीदवारों

तारापुर विधानसभा उपचुनाव : RJD ने तय किया उम्मीदवार, आधिकारिक एलान है बाकी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 1 अक्टूबर को ही जारी हो चुकी है. 8 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को नामांकन करना है. एनडीए ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. दोनों सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवार मैदान में होंगे. वहीं दूसरी तरफ से महागठबंधन ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है. लेकिन तारापुर विधानसभा सीट से आरजेडी ने अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है.


तारापुर सीट से आरजेडी के उम्मीदवार अरुण साह होंगे. अरुण साह के नाम की अधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन उनका नाम बिल्कुल तय माना जा रहा है. आरजेडी सूत्रों के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचने वाले हैं. उनके पटना पहुंचने के बाद अरुण साह को सिंबल दिया जा सकता है. उधर कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर भी कांग्रेस से बातचीत बन जाने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि आरजेडी कुशेश्वरस्थान सीट पर अपना दावा छोड़ देगी. कांग्रेस के ही उम्मीदवार इस सीट पर मैदान में उतरेंगे.


तारापुर से आरजेडी ने जिन अरुण साह को उम्मीदवार बनाया है, वह वैश्य समाज से आते हैं. पार्टी ने इस बार गैर यादव उम्मीदवार को उतारने का फैसला किया था और यही वजह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाया गया. इस चुनाव में दिव्य प्रकाश जेडीयू के उम्मीदवार मेवालाल चौधरी से हार गई थी. जेडीयू ने तारापुर से राजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो कुशवाहा जाति से आते हैं. आरजेडी में कुशवाहा जाति से आने वाले कुछ और दावेदारों की चर्चा लगातार चलती रही. लेकिन अब जो सूत्र बता रहे हैं उसके मुताबिक अरुण साह का टिकट फाइनल हो गया है.