ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तारापुर की चुनावी जनसभा में नीतीश पर बरसे लालू, जनता को डराते हो नीतीश.. तेजस्वी तो मुख्यमंत्री बन गया था

PATNA : तारापुर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. लालू यादव ने तारापुर में चुनावी रैली के दौरान क

तारापुर की चुनावी जनसभा में नीतीश पर बरसे लालू, जनता को डराते हो नीतीश.. तेजस्वी तो मुख्यमंत्री बन गया था
First Bihar
3 मिनट

PATNA : तारापुर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. लालू यादव ने तारापुर में चुनावी रैली के दौरान कहा है कि नीतीश कुमार लोगों को डराने का काम कर रहे हैं. सच बोलने वाले और रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को जेल में डाला गया है.


लालू यादव ने ऐलान किया कि यह लड़ाई सरकार और आम आदमी के बीच सरकार जिस तरह से काम कर रही है. उसे हर हाल में जाना होगा इतना ही नहीं लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बेईमानी से मुख्यमंत्री बन गया. तेजस्वी यादव ने बीते विधानसभा चुनाव में ही मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल कर ली थी.  लेकिन नीतीश कुमार ने खेल कर दिया. 


लालू यादव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार को सीधी चुनौती दे डाली. लालू ने अपने अंदाज में कहा कि बम चली चाहे गोला, अब तो जीतेगा भोला. लालू ने कहा कि अब डरवाने से काम नहीं चलेगा. नीतीश कुमार डर की राजनीति बहुत दिन कर चुके लोग. अब हकीकत समझ रहे हैं. इतना ही नहीं लालू यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने कसम खाया था कि वह मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. उनके इस दिखावे का क्या हुआ.




आपको बता दें कि आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव करीब 6 साल बाद बिहार में जनता के बीच नजर आ रहे हैं. बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज राजद सुप्रीमो लालू यादव प्रचार कर रहे हैं. लालू आज मुंगेर के तारापुर और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में चुनावी सभा है.


इस वक्त लालू मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं. वहीं, दोपहर 1.50 बजे कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट के लिए दरभंगा के झाझरा हाई स्कूल के मैदान में सभा होगी. आपको बता दें कि लालू 3 साल से बिहार नहीं लौटे थे और उन्हें जनता के बीच प्रचार किए हुए 6 साल से ज्यादा समय हो गया है.