ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहा हमला दुर्भाग्यपूर्ण, बोले मुकेश सहनी, केंद्र और राज्य सरकार ले संज्ञान

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों समेत दूसरे हिन्दीभाषी लोगों पर हमले की खबरें लगातार आ रही हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तमिलनाडु

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहा हमला दुर्भाग्यपूर्ण, बोले मुकेश सहनी, केंद्र और राज्य सरकार ले संज्ञान
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:  तमिलनाडु में बिहारियों समेत दूसरे हिन्दीभाषी लोगों पर हमले की खबरें लगातार आ रही हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुकेश सहनी ने इस मामले पर संज्ञान लेने की बात केंद्र और राज्य सरकार से की है। उनका कहना था कि बिहार के लोगों की यह बदकिस्मती ही है कि आज भी उन्हें यहां से पलायन करना पड़ रहा है। रोजी रोटी की तलाश में लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। जहां इन पर हमले हो रहे हैं। यह मामला बेहद गंभीर है। इस पर केंद्र और राज्य में बैठी सरकार को सोचना चाहिए।


दरअसल पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर मुकेश सहनी ने यह बातें कही है। निषाद विकास संघ के इस कार्यक्रम में शामिल वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की ढेर सारी बधाईयां दी। 


पटना में होली मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर मुकेश सहनी ने निषाद विकास संघ को धन्यवाद दिया और मुंबईया स्टाइल में भी होली मिलन समारोह के आयोजन करने की बात कही। निषाद विकास संघ के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाया और होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 


मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि होली पर्व के पहले तमिलनाडु पर हो रहे बिहारी मजदूरों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। कई लोगों ने वीडियो भेजकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मदद की गुहार लगाई है। 


उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मैं सभी रंगों से प्यार करता हूं, क्योंकि सभी रंग मुझे पसंद हैं। उन्होंने कहा कि लाल रंग के ज्यादा नजदीक हूं क्योंकि पार्टी के झंडे का रंग लाल है और यह संघर्ष व क्रांति का प्रतीक है। 


उन्होंने एनडीए में शामिल होने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी है। हालांकि यह भी सही है कि अभी गठबंधन की राजनीति हो रही है और मेरी पार्टी भी यही करेगी। उन्होंने भाजपा की ओर विधायक तोड़ने का इशारा करते हुए कहा कि को लोग गलत किए हैं उनसे मिलने के पहले तो काफी सोच विचार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक यही होता रहा है कि जिस गठबंधन में वीआईपी होती है उसी गठबंधन की जीत भी होती है और उसी की सरकार भी बनती है। 


इस समारोह में मुख्य रूप से वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, पटना जिला अध्यक्ष वेद व्यास निषाद, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीतू निषाद, सुमन सहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।