ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में तकनीक का इस्तेमाल करे सरकार: कांग्रेस

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में मची तबाही को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि र

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में तकनीक का इस्तेमाल करे सरकार: कांग्रेस
Santosh Singh
4 मिनट

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में मची तबाही को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि राज्य में कोरोना से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं के कुप्रबंधन के कारण लोगों की जानें गयी है। बिहार में जिस तरह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है ऐसे में सरकार को तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को इस माहौल से बाहर निकालना चाहिए। कोरोना के मरीज अस्पताल में बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कहीं कोई सुविधा उन्हें नहीं मिल रही है। ऐसे में सरकार विभिन्न अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए रियल टाइम मोनिटरिंग करे ताकि आम लोगों को भी पता चल सके किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। सरकार को हर जिले के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करना चहिये जिससे मरीजों तक सही जानकारी पहुंचायी जा सके। मरीजों को सही सूचना मिलेगी तब ही वे अपना इलाज आसानी से करवा पाएंगे।  



कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि बिहार में कोरोना वायरस के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। बावजूद इसके सरकार हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने में फेल हो रही है। बिहार में प्रत्येक उखड़ती सांसों के साथ लोगों की आस टूटती नजर आ रही है। राज्य में हालात बहुत खराब हो चुके हैं। अस्पताल में ना तो बेड है ना तो दवाइयां, ऑक्सिजन के लिए तो मरीज दर-दर भटक रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने आम जनता के जीवन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। 



कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की जान जा रही है। सरकार ने अगर थोड़ी भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में तैयारी की होती तो आज काफी लोगों की जानें बच सकती थीं। उन्होंने कहा कि यह जनता का दुर्भाग्य है कि डबल इंजन की सरकार में भी ऑक्सीजन व हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहा है। मरीज अस्पतालों में भर्ती होने के लिए दर-दर भटक कर दम तोड़ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार लोगों की जान बचाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा सकी है। 



कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने यह भी कहा कि क्राइसिस मैनजेमेंट की बैठक 4-5 दिन पहले हुई थी। उस समय लगा था कि स्थितियां थोड़ी सुधरेगी लेकिन अब अस्पतालों में स्थिति और खराब हो गयी है। इसके विपरीत जनता के साथ खड़े होने के बदले राज्य में सत्ता पक्ष के कुछ नेता जनता को फील गुड कराने में लगे हैं। कुंतल कृष्ण ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण जनता पैनिक हो गयी है। इससे स्थिति और भी भयवाह होती नज़र आ रही है।  ऐसे में सरकार विभिन्न अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के लिए रियल टाइम मोनिटरिंग करे ताकि आम लोगों को भी पता चल सके किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। सरकार को हर जिले के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करना चहिये जिससे मरीजों तक सही जानकारी पहुंचायी जा सके। मरीजों को सही सूचना मिलेगी तब ही वे अपना इलाज आसानी से करवा पाएंगे।  

टैग्स