ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

स्वास्थ्य,नगर विकास और आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक, डेंगू के रोकथाम और नियंत्रण के लिए डिप्टी सीएम ने दिये निर्देश

PATNA: बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना का है। जहां डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है।

स्वास्थ्य,नगर विकास और आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक, डेंगू के रोकथाम और नियंत्रण के लिए डिप्टी सीएम ने दिये निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सबसे खराब हालत राजधानी पटना का है। जहां डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को कई  दिशा निर्देश दिए। 


समीक्षा बैठक में यह बताया गया कि सरकार की ओर से अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देकर डेंगू के रोकथाम, उपचार और नियंत्रण किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। नगर विकास एवं आवास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा प्रबंधन, एन्टी लार्वा फॉगिंग तथा जाँच कर निरंतर दवाई वितरित की जा रही है। अस्पतालों में जाँच और बेड की संख्या बढ़ाई गयी है।


आम नागरिकों से यह आग्रह भी किया गया है कि वे अपने घरों में और आसपास पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। घरों के कूलर, टेंक, ड्रम, बाल्टी आदि से पानी खाली करें। पानी एकत्रित होने वाली सभी अनुपयोगी वस्तुएं जैसे-टीन के डब्बे, कॉच एव प्लास्टिक के बोतल, नारियल के खोल, पुराने टायर को हटा दें। पानी में लार्वा पाए जाने पर टेमीफोस लार्वानाशक दवा का पानी की सतह पर छिड़काव करें।

टैग्स