ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत सुन भड़क गए तेजस्वी यादव, तुरंत एक्शन लेने को कहा

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नई सरकार में अपनी कुर्सी संभालने के बाद लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। वे ट्वीटर पर ज्यादा से ज्यादा यूजर की शिकायत सुन रहे हैं और उसका तु

स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत सुन भड़क गए तेजस्वी यादव, तुरंत एक्शन लेने को कहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नई सरकार में अपनी कुर्सी संभालने के बाद लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। वे ट्वीटर पर ज्यादा से ज्यादा यूजर की शिकायत सुन रहे हैं और उसका तुरंत निवारण भी कर रहे हैं। इस बार एक यूजर ने कोरोना वैक्सीन और बूस्टर डोज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी, जिस पर तेजस्वी यादव ने भी आरोपी स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कह दी।




यूजर विष्णु कुमार झा ने ट्वीटर पर लिखा है, मैं दरभंगा में ऐसे कई लोगों को जानता हूं, जिन्हें वास्तव में टीकाकरण केंद्र में आए बिना ही "बूस्टर डोज" मिल गई। स्वास्थ्य विभाग बिना टीकाकरण के फर्जी रिपोर्ट बनाने की आदत में है। इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।'




इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिष्णु जी, मैंने आपका पूरा सूत्र पढ़ा। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सकारात्मक और वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से, हम सभी ऐसी बुरी आदतों, इरादों और प्रथाओं या गलतियों (यदि कोई हो) को बदल देंगे।

टैग्स