ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन में आए सम्राट चौधरी, हॉस्पिटल के जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने का जारी किया निर्देश

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आठवें दिन सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ध्यानाकर्षण से जुड़े सवाल लिए गए। विधानसभा के सदस्य पवन कुमार यादव ने अस्पतालों

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन में आए सम्राट चौधरी, हॉस्पिटल के जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने का जारी किया निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आठवें दिन सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ध्यानाकर्षण से जुड़े सवाल लिए गए। विधानसभा के सदस्य पवन कुमार यादव ने अस्पतालों के जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला उठाया। उसके बाद सम्राट चौधरी एक्शन में आए और कहा कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अस्पतालों के जमीन पर अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाना चाहिए यह कहीं से भी उचित नहीं है। इसको मैं तुरंत दिखाता हूं और जो भी हो यथासंभव कार्रवाई करता हूं। इसके सम्राट चौधरी ने इस मामले को लेकर डीएम को भी निर्देश दिया अपने के अंदर अस्पतालों के जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जाए ताकि विभाग इस पर आगे की कार्रवाई कर सके।


दरअसल, बिहार विधानसभा के सदस्य पवन कुमार यादव ने कहा कि डेढ़ 2 साल पहले स्वास्थ्य उप केंद्र के लिए टेंडर भी कर लिया गया है इसके बावजूद अभी तक स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण नहीं किया गया है। इसका जमीन अधिग्रहण भी नहीं किया जा रहा है। इससे गरीब और किसान तबके के लोगों को काफी कठनाई होती है।


उधर,  पवन कुमार यादव के  पूरक सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि -सदस्य की जो चिंता है वहां पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं है वह उचित है। जमीन पर अतिक्रमण किया गया है और इसको हटवा कर और जिलाधिकारी से आग्रह  कर 3 महीने के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। यह उचित है और यह मांग जरूर पूरी होगी। इसको लेकर डीएम से मैं खुद बात करूंगा और आग्रह करूंगा कि अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा दिया जाए।