ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सुशील मोदी ने नीतीश को बताया था PM बनने लायक शख्शियत, ललन सिंह का बड़ा हमला

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील मोदी के बीच सियासी वार-पलटवार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने मोदी पर एक बार फिर हमला बोल

सुशील मोदी ने नीतीश को बताया था PM बनने लायक शख्शियत, ललन सिंह का बड़ा हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील मोदी के बीच सियासी वार-पलटवार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ललन सिंह ने मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने 2012 के उस दौर को याद दिलाया है जब सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने लायक शख्शियत' बताया था।



ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'सुशील जी, हम सभी की सहानुभूति आप के साथ है। आप को तो याद ही होगा, 2012 में जब आपने नीतीश जी को 'प्रधानमंत्री बनने लायक शख्शियत' बताया था। आपकी इस गुस्ताखी के लिए आपकी पार्टी ने आपको दरकिनार भी कर दिया था लेकिन अब नयी भूमिका में यदि आपको कुछ मिल जाता है तो हम लोगों को ख़ुशी होगी।'



गौरतलब है कि साल 2012 में बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने लायक शख्सियत हैं। उन्होंने कहा था कि यकीनन नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं। अब इसको लेकर ललन सिंह ने सुशील मोदी को घेरे में ले लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि सुशील मोदी ललन सिंह पर किस तरह से पलटवार करते हैं। 

टैग्स