ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश का मिशन इंपॉसिबल, सुशील मोदी बोले.. पवार–ममता सब फेल हो चुके हैं

PATNA : पटना में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 2 दिन माथापच्ची करते हुए नीतीश कुमार ने साल 2024 के लिए मिशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। नीतीश 2024 में विपक्षी एकजुटता को लेकर आगे ब

नीतीश का मिशन इंपॉसिबल, सुशील मोदी बोले.. पवार–ममता सब फेल हो चुके हैं
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 2 दिन माथापच्ची करते हुए नीतीश कुमार ने साल 2024 के लिए मिशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। नीतीश 2024 में विपक्षी एकजुटता को लेकर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। मकसद साफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गद्दी से उतार देना। लेकिन नीतीश के इस मिशन को उनके ही पुराने सहयोगी और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मिशन इंपॉसिबल करार दिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जेडीयू ने नीतीश को मिशन इम्पॉसिबल सौंप दिया है। बीजेपी नेता के मुताबिक इस अभियान में शरद पवार से लेकर ममता बनर्जी तक फेल हो चुकी हैं। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश चांद तक सीढ़ी लगाने का दंभ भर रहे हैं, जबकि 2014 में केवल 2 सीट जीत पाए थे।


सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू एक गरीब के बेटे  को शीर्ष पद से हटाकर फिर देश को 30 साल पीछे  राजनीतिक अस्थिरता के दौर में ले जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपनी सरकार वाले राज्य में मुश्किल से लोकसभा की 2 सीट जीत पाई हो और अब  पार्टी के अंदर ही बिखतलराव के कगार पर हो, उसके नेता 300 से ज्यादा सीटें जीतने की सफलता दोहराने वाली बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने का दंभ भर रहे हैं। 


सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू  ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि जिस दल का प्रथम परिवार नौकरी के बदले जमीन घोटाला और मॉल-मिट्टी घोटाला सहित कई मामलों में बेल पर है, उस दल से नीतीश कुमार ने क्यों हाथ मिलाया ?