ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सुशील मोदी ने कहा- लालू की सोच लालटेन वाली, बेटा चार्टर्ड प्लेन में मनाता है बर्थडे और वह बुलेट-मेट्रो का करते हैं विरोध

PATNA: सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू की सोच लालटेन वाली हैं. उनका बेटा तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं. लेकिन आम जनता के लिए लालू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू की सोच लालटेन वाली हैं. उनका बेटा तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं. लेकिन आम जनता के लिए लालू बुलेट और मेट्रो का विरोध करते हैं.

बिहार में नहीं होने दिया विकास

मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’लालू प्रसाद ने सूर्य ग्रहण में बिस्कुट खाने और  सूचना क्रांति को आईटी-वाईटी बताकर मजाक उड़ाते हुए बार-बार साबित किया कि उनकी सोच लालटेन युग वाली है और इसीलिए उन्होंने बिहार का विकास नहीं होने दिया.आज भले ही उनके बेटे चार्टर विमान में केक काट कर बर्थ डे मनाए, लेकिन आम जनता के लिए बुलेट ट्रेन और मेट्रो रेल का विरोध करते हैं. 2020 में लोगों ने तय करना है कि बिहार हर घर बिजली, नल का जल, महासेतू, फ्लाइओवर और मेट्रो रेल देने वाली सरकार के साथ चलेगा या चरवाहा विद्यालय खोलवाने वालों के साथ?’’

फैला रहे अफवाह

मोदी ने ट्वीट किया कि’’ नया साल बिहार के लिए विधानसभा चुनाव का वर्ष है, इसलिए सभी नागरिकों को हर तरह के दुष्प्रचार, अफवाह, तथ्यहीन बयानबाजी और अंधविश्वास में भरोसा करने वालों से लगातार सावधान रहने की जरूरत है.   बिहार में 15 साल राज करने वाले लालू प्रसाद को जब जनता ने सत्ता से बाहर किया था, तब काफी तक उन्होंने सीएम आवास नहीं छोड़ा और नीतीश कुमार को सर्किट हाउस में सरकार चलानी पड़ी थी. जाते समय लालू प्रसाद मिट्टी तक ले गए थे. भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र को मानने वाले लालू प्रसाद ने बाद में एक तांत्रिक को पार्टी का उपाध्यक्ष तक बना दिया था. 

टैग्स