ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विपक्ष की बोलती हुई बंद: अडाणी ग्रुप को मिली क्लीनचिट पर बोले सुशील मोदी, कहा- देश की जनता से माफी मांगें राहुल और ललन सिंह

PATNA: अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को क्लीनचिट मिलने के बाद विपक्षी दलों ने चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलो

विपक्ष की बोलती हुई बंद: अडाणी ग्रुप को मिली क्लीनचिट पर बोले सुशील मोदी, कहा- देश की जनता से माफी मांगें राहुल और ललन सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप को क्लीनचिट मिलने के बाद विपक्षी दलों ने चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलों की चुप्पी पर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने तीखा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि पीएम मोदी पर आरोप लगाने वाले राहुल गांधी और जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।


सुशील मोदी ने कहा है कि मामले की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत में आर्थिक हड़कंप मचाने की नीयत से जारी हिडेनबर्ग की रिपोर्ट पर आंख मूंदकर भरोसा करने वाले विपक्ष का पानी उतर गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने शेयर बाजार पर नजर रखने वाली संस्था सेबी की भूमिका में भी कोई गड़बड़ी नहीं पायी है। 


बीजेपी सांसद ने कहा कि सदन में जो लोग 20 से 80 हजार करोड़ तक के शेयर घोटाले का आरोप लगा रहे थे, उनकी बोलती बंद हो गई लेकिन थेथरोलॉजी पर कोई रोक नहीं लग सकती है। इससे पहले राफेल विमान सौदे में घोटाले के मनगढ़ंत आरोप लगाने और "चौकीदार चोर" कहने के कारण राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर माफी मांगनी पड़ी थी।  


सुशील मोदी ने कहा है कि एक तरफ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बेमतलब का आरोप लगाते हैं, दूसरी तरफ उनके मुख्यमंत्री अडाणी को बिहार के वारसलीगंज में सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए 70 एकड़ जमीन दे देते हैं। यह दोहरापन कैसी राजनीति है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और महागठबंधन में शामिल दल यदि अडाणी समूह पर लगाये गये आरोपों को सही मानते हैं, तो बिहार में उन्हें दी गई जमीन का आवंटन रद्द करा दें।

टैग्स