ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

सुशील मोदी का बड़ा बयान - तेजस्वी को पड़ेगा झुकना, CBI के पास है पुख्ता सबूत

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार से सीबीआई और ईडी लगातार पूछताछ चल रही है। इसी दौरान बीते कल भी राजद सुप्रीमों लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री

सुशील मोदी का बड़ा बयान - तेजस्वी को पड़ेगा झुकना, CBI के पास है पुख्ता सबूत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार से सीबीआई और ईडी लगातार पूछताछ चल रही है। इसी दौरान बीते कल भी राजद सुप्रीमों लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बेटी मिसा भारती से भी केंद्रीय एजेंसी की टीम ने पूछताछ की है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बयान दिया था, जिसको लेकर अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। उनके इस बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने है कि, तेजस्वी यादव को यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि नहीं झुकने का मतलब क्या होता है।  उनके पिता लालू यादव पर भी नहीं झुकने के कारण ही 4 मामले में सजा हुई है।


सुशील मोदी ने कहा कि, तेजस्वी यादव जोर-जोर से चिल्ला कर कहते हैं कि, वो न तो  झुकेंगे और न ही रुकेंगे।  लेकिन, शायद उन्हें बात समझ नहीं आ रही कि सीबीआई और ईडी के खिलाफ पुख्ता सबूत है। इसके बाद उनको किसी भी हाल मने झुकना होगा वरना उन्हें भी अपनी पिता की तरह से सजा झेलना होगा। जिस तरह से लालू पर नहीं झुकने के कारण 4 मामलों में सजा हुई उसी तरह से इन्हें भी नहीं झुकने के कारण काफी तकलीफ होगी। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव बहार में शेर बनते हैं और जैसे ही सीबीआई और ईडी के पास जाते हैं तो भीगी बिल्ली बन कर  म्याऊं -म्याऊं करने लगते हैं। सीबीआई तेजस्वी के भ्रष्टाचार से जुड़े कमाई का हिसाब मांग रही है तो उन्हें किसी भी हाल में जवाब तो देना होगा। तेजस्वी यादव को लेकर काफी पुख्ता सबूत है। 


मालूम , रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई की टीम ने 9 घंटे से तक पूछताछ किया । तेजस्वी यादव से यह पूछताछ राजधानी दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में की गई। वहीं, इस दौरान तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, हमने जांच एजेसिंयों को हमेशा सहयोग किया है। देश का माहौल आजकल आप देख ही रहे हैं। झुकना बहुत आसान है। लड़ना बहुत मुश्किल है। इसलिए हमलोग न तो झुकेंगे और न ही रुकेंगे। जिसके बाद अब भाजपा नेता सुशील मोदी का यह बयान सामने आया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता