ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुशांत केस को लेकर बिहार में सियासी उबाल, सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच भले ही सीबीआई के हाथों में चली गई हो लेकिन बिहार में इस पर सियासी उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब बी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच भले ही सीबीआई के हाथों में चली गई हो लेकिन बिहार में इस पर सियासी उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आईना दिखाया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को बिहार के सुशासन पर टिप्पणी करने से पहले याद करना चाहिए उन लोगों ने 2005 के पहले लालू यादव के साथ मिलकर बिहार का क्या हाल कर दिया था। 


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि कांग्रेस-एनसीपी के दबाव में काम करने वाली महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार जब उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में लीपापोती करने में लगी हो और बिहार पुलिस को जांच करने से रोकने के लिए आइपीएस अधिकारी तक को मुम्बई में हाउस अरेस्ट किया जा रहा हो, तब राहुल गांधी ने अपने दल की गठबंधन सरकार को राजधर्म क्यों नहीं बताया? उन्हें बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से बात करने से पहले  सुशांत के पिता से बात करनी चाहिए थी. कांग्रेस जब उद्धव सरकार को बचा रही है और एक युवा अभिनेता की दुखद मौत पर राजनीति कर रही है, तब  किस मुँह से बिहार में जनता का समर्थन पाने की उम्मीद करती है?


सुशील मोदी ने कहा है कि कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी शासित महाराष्ट्र कोरोना का हाट स्पाट बना हुआ है। वहां मृतकों की संख्या 16 हजार पार कर चुकी है और मुम्बई बारिश के पानी में डूब रही है. बिहार में कोरोना संक्रमण से अब तक मात्र 388 लोगों को नहीं बचाया जा सका, जबकि महाराष्ट्र में एक दिन में (6 अगस्त) 316 की जान गई।