ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सुशील मोदी ने मांझी के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं को दी हिदायत, कहा : घटक दलों की ओर से नहीं होनी चाहिए कोई बयानबाजी

DESK : पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को आराम करने की नसीहत दिए जाने के बाद अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने

सुशील मोदी ने मांझी के खिलाफ बयान देने वाले नेताओं को दी हिदायत, कहा : घटक दलों की ओर से नहीं होनी चाहिए कोई बयानबाजी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को आराम करने की नसीहत दिए जाने के बाद अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इशारों ही इशारों में नीरज बबलू सहित उन तमाम नेताओं को हिदायत दे दी है जो मांझी के खिलाफ बोल रहे है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, जिसने मांझी जी को धमकी दी, उसे भाजपा ने निलम्बित कर साफ संदेश दिया कि दलित समाज को धमकाने या अपमानित करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है."


अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने आगे लिखा है, "जिस बयान को तूल दिया गया, उस पर जब मांझी जी ने माफी मांग ली, अपने आवास पर बुलाकर ब्राह्मणों को सम्मान के साथ भोजन कराया और दक्षिणा देकर विदा किया, तब इस चैप्टर को यहीं बंद हो जाना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं. उन पर घटक दलों की ओर से कोई बयानबाजी नहीं होनी चाहिए."


आपको बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने साफ तौर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीता राम मांझी को आराम करने की नसीहत दी थी. उन्होंने यह भी कहा था कि राम ही उनका बेड़ा पार लगाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अब मांझी को अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देनी चाहिए. अब उनके बेटे को सियासत करनी चाहिए.

टैग्स