ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सुधाकर सिंह पर बोले भक्त चरण दास, ऐसे छोटे-छोटे लोगों पर हम कमेंट्स नहीं करते

PATNA: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार में होने वाली है। कांग्रेस की इस यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में यह य

सुधाकर सिंह पर बोले भक्त चरण दास, ऐसे छोटे-छोटे लोगों पर हम कमेंट्स नहीं करते
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार में होने वाली है। कांग्रेस की इस यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में यह यात्रा निकलेगी। बांका से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन बोधगया में होगा। इससे पहले 5 जनवरी को जनसभा आयोजित होगी। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे जिसके बाद यात्रा की शुरुआत होगी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने इस बात की जानकारी दी।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर भक्त चरण दास ने कहा इसके अलावे बीजेपी का कोई काम नहीं है। युवाओं और महिलाओं को मजबूत करने के बजाये ये लोग चुनाव जीतने की तैयारी में लगे रहते हैं। जबकि भारत जोड़ों यात्रा लोगों के दिलों में बैठा हुआ है। बीजेपी वाले तो लोगों के दिलों पर हमला कर रहे है उनकी सोच पर हमला कर रहे हैं। जो किसी काम का नहीं है। देश में व्याप्त गरीबी, बेरोजगारी सहित अन्य इश्यू को इधर-उधर फेंक बीजेपी सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी में लगी है।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद विधायक सुधाकर सिंह के हमले पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि सुधाकर सिंह क्या बोलते हैं? उनका अस्तित्व क्या है? ऐसे छोटे-छोटे लोगों पर हम क्या कमेंट्स करें। 


गौरतलब है कि पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने कैमूर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ऐसा हमला बोला कि उस पर आज भी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही है। उस वक्त सुधाकर सिंह ने यह भी कहा था कि वे अपने बयान से नहीं मुकरेंगे। सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी और नाइट वॉचमैन तक कहा था। 


जिसके बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में सियासत तेज हो गयी। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा, हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी सहित कई महागठबंधन के कई नेता सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं अपनी जुबान और बयान पर आज भी कायम हूं। मैं सोच समझकर कोई बात कहता हूं। जो कह देता उससे नहीं मुकरता। मेरे सारे बयान सोशल मीडिया पर अपलोड रहते हैं जिसे मैं कभी डिलीट नहीं करता।