ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

सुधाकर सिंह के इस्तीफे से JDU ने झाड़ा पल्ला, उपेंद्र कुशवाहा बोले- यह RJD का अंदरूनी मामला

PATNA : अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद यह चर्चा है

सुधाकर सिंह के इस्तीफे से JDU ने झाड़ा पल्ला, उपेंद्र कुशवाहा बोले- यह RJD का अंदरूनी मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद यह चर्चा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि यह आरजेडी का अंदरूनी मामला है, सरकार और मंत्री के बीच क्या चल रहा था इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, इसमें कोई नई बात नहीं है।


बिहार में महागठबंधन की सरकार को बने अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन अबतक दो मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है, इस सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि दोनों मंत्रियों ने अलग-अलग कारणों से इस्तीफा दिया है, इसलिए इसे एक साथ जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है, इसमें कोई नई बात नहीं है। सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से क्यों इस्तीफा दिया, यह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बता चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जगदानंद सिंह ने अपने बयान में जिस लड़ाई की बात कही है उसका क्या मतलब है वही बता पाएंगे लेकिन गठबंधन का कोई भी व्यक्ति यही चाहेगा की सरकार ठीक ढंग से चले।


नीतीश कुमार के दबाव में सुधाकर सिंह के इस्तीफे को उन्होंने खारिज करते हुए कहा कि यह सरकार का अंदरूनी मामला है, सरकार और मंत्री के बीच क्या चल रहा था इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह मंत्री रहते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे, यह तो सभी को पता है। हो सकता है कि उनकी पार्टी के अंदर कोई बात आई होगी। कुशवाहा ने कहा है कि सुधाकर सिंह ने पहले कहा था कि जिस दिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव कहेंगे वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। यह मामला आरजेडी का है ऐसे में हम उसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।