ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

‘नीतीश जहां जाते हैं वहां खरमंडल मचाते हैं’, NDA में सीट शेयरिंग पर बोली RJD, बताया MLC चुनाव में कांग्रेस को क्यों नहीं दी एक भी सीट

PATNA: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों खेमें में गहमागहमी है। एनडीए में सीट बंटवारे में हो रही देरी पर आरजेडी ने तंज किया है। पूर्व मंत

‘नीतीश जहां जाते हैं वहां खरमंडल मचाते हैं’, NDA में सीट शेयरिंग पर बोली RJD, बताया MLC चुनाव में कांग्रेस को क्यों नहीं दी एक भी सीट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों खेमें में गहमागहमी है। एनडीए में सीट बंटवारे में हो रही देरी पर आरजेडी ने तंज किया है। पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो जिम्मेवार ठहराया है और कहा है कि नीतीश जहां भी जाते हैं वहां खरमंडल मचाते हैं।


सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जहां जाते हैं वहां खरमंडल करते हैं। नीतीश कुमार जिस गठबंधन में जाते हैं वहां खरमंडल करते हैं। उनसे इससे बेहतर उम्मीद की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस राजनीति से विदा होने से पहले नीतीश कुमार चाहेंगे कि नई पीढ़ी राजनीति में स्थापित न हो। यह नीतीश कुमार की मुहिम है। इसे बिहार की जनता अच्छी तरह से समझती है, उनकी बिहार से विदाई तय है।


वहीं एमएलसी चुनाव में आरजेडी की तरफ से कांग्रेस का एक भी सीट नहीं देने को लेकर हो रही सियासत पर सुधाकर ने कहा कि जेडीयू क्यों तंज कस रही है। जेडीयू से दोगुणा अधिक बीजेपी के सदस्य विधान परिषद जा रहे हैं। जेडीयू अपनी चिंता क्यों नहीं कर रही है। उन्हें सोंचना चाहिए कि जेडीयू से दो और बीजेपी से चार लोग विधान परिषद क्यों गए, दोनों तो बराबर के पार्टनर हैं। जेडीयू अपना देखे दूसरों के चक्कर में क्यों पड़ी रहती है।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल किसी की हिस्सेदारी लेने में विश्वास नहीं करता है बल्कि देने में विश्वास रखता है। विधान परिषद छोटा पद है, बड़ा पद राज्यसभा है जिसमें आरजेडी ने कांग्रेस को मदद किया और अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया। राष्ट्रीय राजनीति के लिए आरजेडी ने कुर्बानी दिया है। वहीं आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल के घर आईटी की रेड पर उन्होंने कहा कि इससे लग रहा है कि बिहार में बहुत जल्द चुनाव होने जा रहा है।