ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोटा से बिहारी छात्रों को भेजने पर नीतीश सरकार नाराज, इंफेक्शन के बीच राजस्थान सरकार बच्चों को वापस भेजना चाहती

PATNA: बिहार से जाकर हजारों छात्र राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इस संकट की घड़ी में राजस्थान सरकार वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों को बिहार भेज रही है. वह भी ऐसे वक्त

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार से जाकर हजारों छात्र राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इस संकट की घड़ी में राजस्थान सरकार वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों को बिहार भेज रही है. वह भी ऐसे वक्त में जब कोटा में 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. ऐसे में बिहार में और संक्रमण का खतरा है. 

सरकार ने जताई नाराजगी

बिहार सरकार ने राजस्थान के फैसले पर नाराजगी जताई है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर कोटा जिला अधिकारी के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि गृह मंत्रालय को राजस्थान सरकार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का आदेश देना चाहिए. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि इस तरह के फैसला देने वाले कोटा के डीएम को फटकार लगानी चाहिए. कोटा में करीब 40 कोरोना संक्रमित मरीज है. ऐसे में वहां के डीएम बड़ी तादाद में निजी गाड़ियों के लिए पास जारी कर बिहार के छात्रों को भेज रहे है. 


आने वाले को किया जाएगा क्वॉरेंटाइन

मुख्य सचिव ने कहा कि कहा कि जो भी कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्र वापस बिहार आते हैं तो परिजनों को साथ उनको 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. बता दें कि दो दिन पहले ही कोटा से कई छात्र पूर्णिया पहुंचे थे. जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली तो वह सभी छात्रों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया. कोटा से आने वाले छात्रों परमिशन दिया गया था.


टैग्स