ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जयंती पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा के नेता, एक दूसरे के आयोजन को बताया नकली

PATNA: बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज मनाई गई. लेकिन जयंती के बहाने बीजेपी और कांग्रेस के नेता भीड़ गए और एक दूसरे के आयोजन को असली और नकली बताने लगे. जयंत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती आज मनाई गई. लेकिन जयंती के बहाने बीजेपी और कांग्रेस के नेता भीड़ गए और एक दूसरे के आयोजन को असली और नकली बताने लगे. जयंती के बहाने जमकर राजनीति भी हुई.

सुशील मोदी ने कहा- कांग्रेस की जयंती असली नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि आज सचिवालय में श्री बाबू को श्रद्धांजलि देने कोई कांग्रेसी नेता नहीं आए. जो लोग मिलर हाई स्कूल में जयंती मना रहे हैं वह श्री बाबू का कांग्रेस नहीं है. ये कांग्रेस लालू यादव का है. श्री बाबू ने बिहार में जो कल कारखाने बिहार में लाए थे उसको लालू यादव की सरकार में बंद हुआ.  उन कारखानों को शुरू करना अब हमारे मत्थे पर है. 2005 में जब हमलोगों की सरकार बनी तो हमलोगों ने खंडहर बिहार को संवारने का काम कर रहे हैं. बाबू के लिए भारत रत्न छोटी बात है. उनके लिए तो सही श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके सपनों का बिहार बन पाए.

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना

सुशील मोदी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि कोई भी श्रीबाबू का जयंती माना सकता है. सुशील मोदी जो बोल रहे है वह केवल मुद्दा भटकाने के लिए बोलते हैं. कांग्रेस प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को कोई अधिकार नहीं श्रीबाबू की जयंती मनाने का. वह लोग तो अंग्रेज़ों को मदद करने का काम किये थे .हमारी मांग है कि श्री बाबू को भारत रत्न मिले. लेकिन जो लोग बोल रहे है वह सावरकर के लिए सिफारिश कर रहे है ऐसे लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता