ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

स्पीकर नंदकिशोर यादव से मिले अखिलेश सिंह, पाला बदलने वाले विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की

PATNA: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों के पाला बदलने के बाद मंगलवार को फिर

स्पीकर नंदकिशोर यादव से मिले अखिलेश सिंह, पाला बदलने वाले विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों के पाला बदलने के बाद मंगलवार को फिर से कांग्रेस को दो और आरजेडी की एक विधायक ने अचानक पाला बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। विधायकों के पाला बदलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म कराने की कार्रवाई कांग्रेस ने शुरू कर दी है।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को विधानसभा पहुंचकर स्पीकर नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर पाला बदलने वाले कांग्रेस के दोनों विधायकों की सदस्यता खत्म करने की मांग की और स्पीकर को इससे संबंधित पत्र सौंपा। अखिलेश सिंह के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां और विधायक अजीत शर्मा समेत अन्य कांग्रेस नेता भी स्पीकर से मिलने पहुंचे थे।


बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि हमने स्पीकर को पत्र सौंपा है। विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरभ जो कांग्रेस के विधायक थे, जो कल बीजेपी में शामिल हो गए। उनकी सदस्यता रद्द करने को लेकर मांग की है। अध्यक्ष ने कहा है कि हम इस पर कानूनी तौर पर  फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है विधायकों को लालच देकर तोड़ा जा रहा है। किस लालच में विधायकों ने पाला बदला है यह तो पता नहीं लेकिन पार्टी उनसे सख्ती से निपटेगी।


दरअसल, बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ-साथ आरजेडी की महिला विधायक संगीता देवी ने अचानक पाला बदल लिया था और सत्ताधारी दल के खेमें में जाकर बैठ गए थे। महागठबंधन के तीन विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए। विधायकों के पाला बदलने से नाराज विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने उन्हें गद्दार बताया था।


बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले ही उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि पाला बदलने वाले दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह विधानसभा पहुंचे और स्पीकर नंदकिशोर यादव से मुलाकात कर पाला बदलने वाले विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग से जुड़ा पत्र उन्हें सौंद दिया। अब देखना होगा कि कांग्रेस की मांग पर स्पीकर क्या फैसला लेते हैं।