ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

स्पीकर दुर्व्यवहार मामला : आरोपी DSP और थाना प्रभारियों को हटाया जाएगा, कार्यमंत्रणा की बैठक के बाद सदन में एलान

PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले में जो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया गया था उससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा में आज प्र

स्पीकर दुर्व्यवहार मामला : आरोपी DSP और थाना प्रभारियों को हटाया जाएगा, कार्यमंत्रणा की बैठक के बाद सदन में एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले में जो विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया गया था उससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान हुए भारी हंगामे के बाद आखिरकार कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलानी पड़ी. और इस बैठक के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा कर दी कि दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी डीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों को जांच रिपोर्ट आने तक के उनके मौजूदा तैनाती से हटाया जाएगा.


स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सदन को जानकारी दी कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें दुर्व्यवहार मामले पर बीजेपी की रिपोर्ट आने तक के इंतजार करने की बात कही गई है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी ने 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देने की बात कही है. आसन तब तक किसका इंतजार करेगा लेकिन रिपोर्ट आने तक आरोपी डीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों को उनके मौजूदा पोस्टिंग से हटाया जाए ताकि जांच प्रभावित ना हो.


आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों लखीसराय में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था. स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी के 2 विधायकों संजय सरावगी और ललन कुमार ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया था. इस मामले पर सुनवाई के लिए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी बुलाया गया.




हालांकि स्पीकर से मुलाकात करने के बाद जब मुख्य सचिव और डीजीपी बाहर निकले तो उनके ठहाके वाली तस्वीरें सामने आई थी. इस मामले को लेकर आज विधानसभा में जमकर बवाल हुआ. बीजेपी और आरजेडी के विधायक एकजुट नजर आए. उन्होंने स्पीकर से दुर्व्यवहार को गंभीर बताते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की. अब इस मामले में विधानसभा के अंदर आरोपी पुलिस पदाधिकारियों को हटाने की बात कही गई है. देखना होगा कि इससे जुड़ा आदेश कब जारी होता है.

टैग्स