ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आसन पर बैठने के बाद सबने दी बधाई, नीतीश और विजय सिन्हा ने किया स्वागत

PATNA : बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के निर्वाचन के बाद सभी दलों ने अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पीकर के निर्वाचन और उनके आसन ग्रहण करने के बाद सबसे

स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आसन पर बैठने के बाद सबने दी बधाई, नीतीश और विजय सिन्हा ने किया स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के निर्वाचन के बाद सभी दलों ने अवध बिहारी चौधरी को बधाई दी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पीकर के निर्वाचन और उनके आसन ग्रहण करने के बाद सबसे पहले उन को सदन में बधाई दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अध्यक्ष सभी सदस्यों के होते हैं वह केवल सत्ता पक्ष के नहीं होते विपक्ष का ख्याल रखना भी उनकी जिम्मेदारी है।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन लोकतंत्र की खूबसूरती को बयां करता है। इस मामले में अध्यक्ष को भी विपक्ष का साथ मिला यह एक अच्छा मैसेज है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो बातें पीछे छूट गई हम उसकी चर्चा नहीं करते हैं।



इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस स्पीकर के पद की गरिमा को बनाए रखना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। डॉ राजेंद्र प्रसाद जो देश के पहले राष्ट्रपति थे। उनकी धरती से आने वाले अवध बिहारी चौधरी को बधाई देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपके ऊपर लोकतंत्र को बचाए रखने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।

टैग्स