ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सोनिया ने बिहार के कांग्रेसियों को दिया टास्क, 5 नवंबर से जनआंदोलन का हिस्सा बनें

PATNA : 5 नवंबर से कांग्रेस का देशव्यापी जन आंदोलन शुरू हो रहा है। देश में बढ़ती हुई महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के कारण आई मंदी के खिलाफ कांग्रेस का यह जनआंदोलन 5 नवंबर से शुरू ह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 5 नवंबर से कांग्रेस का देशव्यापी जन आंदोलन शुरू हो रहा है। देश में बढ़ती हुई महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के कारण आई मंदी के खिलाफ कांग्रेस का यह जनआंदोलन 5 नवंबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगा। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से बिहार यूनिट को भी इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

सोनिया गांधी की तरफ से बिहार के कांग्रेसियों को एक टास्क दिया गया है कि वह 5 से लेकर 15 नवंबर तक महंगाई और मंदी के मुद्दे को लेकर सड़क पर संघर्ष करते दिखें। लोकसभा चुनाव में हार के बाद साइलेंट मोड में जा चुकी कांग्रेस को एक्टिव करने के लिए सोनिया गांधी अब मुद्दा आधारित कार्यक्रम बनाकर आगे बढ़ रही हैं। सोनिया गांधी बिहार यूनिट की तरफ से चलाए गए आंदोलन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भी लेंगी। 

दरअसल सोनिया गांधी यह चाहती हैं कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने से चूक गई कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करे। सोनिया गांधी का यह मानना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी के खिलाफ आक्रोश में वोट किया लिहाजा अब महंगाई और मंदी को बड़ा मुद्दा बनाकर कांग्रेस अपनी साख मजबूत कर सकती है।


टैग्स