ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

सोशल मीडिया पर भिड़े आरसीपी और नीतीश के समर्थक, RCP को भावी CM बताने पर मचा बावल

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जेडीयू के अंदरखाने जो चल रहा है उसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगा है। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के समर्थक सोशल मीडिया पर बैठे

सोशल मीडिया पर भिड़े आरसीपी और नीतीश के समर्थक, RCP को भावी CM बताने पर मचा बावल
Editor
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जेडीयू के अंदरखाने जो चल रहा है उसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगा है। नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के समर्थक सोशल मीडिया पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दरसअल बिहार में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा राजनीति से जुड़े पोस्ट शेयर किए जाते हैं। राजनीति में बिहार के आम लोगों की दिलचस्पी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को राजनीति का अखाड़ा बना चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इन दिनों नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के समर्थक आमने-सामने दिख रहे हैं। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सक्रिय आरसीपी सिंह के एक फैन ने आरसीपी सिंह को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्ट लिखा तो बवाल मच गया। आरसीपी सिंह के एक फैन ने फेसबुक पर लिखा.. आनेवाले समय के मुख्यमंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह। शुक्रवार को यह पोस्ट जैसे ही आरसीपी सिंह के फैन ने शेयर किया उसके बाद विवाद शुरू हो गया। नीतीश कुमार के नेतृत्व के पीछे खड़े जेडीयू के दूसरे समर्थकों ने आरसीपी सिंह के इस फैन को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। 

सोशल मीडिया पर भिड़े आरसीपी और नीतीश के समर्थक, RCP को भावी CM बताने पर मचा बावल

आरसीपी सिंह को भावी मुख्यमंत्री बनाए जाने वाले पोस्ट के ऊपर कई यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी ज्यादातर लोगों की राय थी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह ने खुद शामिल होने का फैसला कर नीतीश कुमार की अनदेखी की है कुछ लोगों ने लिखा है कि जब तक नीतीश कुमार है तब तक बिहार का कोई और मुख्यमंत्री नहीं बन सकता किसी ने आरसीपी सिंह को यह भी सलाह दे डाली कि फेसबुक पर ऐसी बात ना लिखें अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। कोई आरसीपी सिंह के इस फैन से पूछ रहा था कि वह होश हवास में तो है? जेडीयू के अंदर भले ही खामोशी छाई हो। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी हो लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीतीश और आरसीपी के फैन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर समर्थकों का एक दूसरे के सामने आना इस बात का संकेत है कि पार्टी के नेताओं के बीच बढ़ती दूरी का असर अब नीचे तक जाने लगा है।


टैग्स