ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- दिन कट्टू सीएम हैं नीतीश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दौरे पर अभी दिल्ली में हैं, जहां वे लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- दिन कट्टू सीएम हैं नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दौरे पर अभी दिल्ली में हैं, जहां वे लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को एक मंच पर लाने की मुहिम में जुटे हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार दिन कट्टू मुख्यमंत्री हैं और उन्हें बिहार की जनता से कोई लेनादेना नहीं है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों ने मुख्यमंत्री को अधिकार दिया था कि वे राज्य के विकास की चिंता करें लेकिन वे बिहार के विकास के लिए दिल्ली नहीं गए हैं बल्कि अपने विकास के लिए गए हैं। दिल्ली में नीतीश कुमार को पहचान कौन रहा है। पहले तो नीतीश ने लालू की चरण वंदना की और लालू के भ्रष्टाचार के संदेश को लेकर देश में घूम रहे हैं। नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों को एक करने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं।


नीतीश कुमार पर कोई भरोसा क्यों करेगा, ये कब पलट जाएंगे किसी को भरोसा नहीं है। बिहार में कहीं बाढ है तो कहीं सुखाड़ से जनता परेशान है लेकिन इसकी चिंता नीतीश कुमार को नहीं है। इनको बस फाइव स्टार होटल में भोजन की व्यवस्था करनी है और दिन काटने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार पहले बिहार में किस सीट से लड़ेंगे उसे तो साफ करें, पहले वहां अपनी जमानत बचा ले उसके बाद आगे की बात सोचेंगे।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को पहचान चुकी है। 32 साल से लालू और नीतीश ने बिहार के पॉलिटिकल डीएनए को खराब कर चुके हैं। नीतीश कुमार ने 2024 के चुनाव के लिए जो भ्रम पाल रखा है कि वे सभी के ठेकेदार हैं उनका भ्रम टूट जाएगा। नीतीश कुमार हमेशा से पीठ में छुरा घोंपने का काम करते रहे हैं। नीतीश ने लालू और कांग्रेस के पीठ में छुरा भोकने का काम किया। कौन सी ऐसी पार्टी है जिसे नीतीश ने तोड़ने का काम नहीं किया है।