ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

सियासी कयासों के बीच लालू से मिले सीएम नीतीश, लगातार दूसरे दिन राबड़ी आवास पहुंचे मुख्यमंत्री

PATNA: एनडीए में वापसी के कयासों के बीच सीएम नीतीश ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम नीतीश सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए और वहां आरजेडी

सियासी कयासों के बीच लालू से मिले सीएम नीतीश, लगातार दूसरे दिन राबड़ी आवास पहुंचे मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एनडीए में वापसी के कयासों के बीच सीएम नीतीश ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की है। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम नीतीश सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए और वहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। इससे पहले रविवार को भी सीएम नीतीश राबड़ी आवास पहुंचे थे लेकिन लालू के राजगीर जाने के कारण उनकी मुलाकात आरजेडी सुप्रीमो से नहीं हो सकी थी। 


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जा सकते हैं। कयासों को आज उस वक्त और भी हवा मिल गई जब नीतीश ने आज स्पेशल कैबिनेट बुला ली और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए। नीतीश में एनडीए में वापसी की चर्चा उस वक्त से हो रही है जब मुख्यमंत्री राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। पीएम मोदी के साथ की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है।


सियासी कयासों के बीच सीएम नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद सीधे राबड़ी आवास पहुंच गए, जहां लालू प्रसाद से उनकी करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुआ। दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई इसका तो खुलासा नहीं हो सका है हालांकि सीएम नीतीश के पिछले कुछ दिनों से एक्टिव होने के लेकर तरह तरह की अटकलें जरूर लगाई जा रही हैं हालांकि बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने उन सारी अटकलों पर यह कहकर विराम लगा दिया है कि नीतीश नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी वापसी एनडीए में नही होगी।