ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

सीवान के लिए रवाना हुए तेज प्रताप, आज शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से करेंगे मुलाकात

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचेंगे. पटना से कई राजद विधायकों के साथ तेज प्रताप सीवान के लि

सीवान के लिए रवाना हुए तेज प्रताप, आज शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से करेंगे मुलाकात
First Bihar
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचेंगे. पटना से कई राजद विधायकों के साथ तेज प्रताप सीवान के लिए रवाना हो चुके हैं. गौरतलब है कि कल ही तेज प्रताप ओसामा से मिलने सीवान जाने वाले थे लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके बॉडीगार्ड में कोरोना के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने सीवान जाने का प्लान कैंसिल किया था. 


आपको बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद अब तक के लालू परिवार का कोई सदस्य उनके परिवार से मुलाकात नहीं कर पाया है. तेज प्रताप यादव लालू परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो शाहबुद्दीन के परिजनों से मुलाकात करेंगे.


कोरोना संक्रमित होने के कारण मोहम्मद शहाबुद्दीन का पिछले दिनों दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में निधन हो गया था. शहाबुद्दीन अपने ऊपर चल रहे कई आपराधिक मामलों को लेकर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे और वही संक्रमित हुए शाहबुद्दीन की मौत के बाद लगातार उनके समर्थक लालू परिवार के ऊपर सवाल खड़े करते रहे हैं. आरजेडी नेतृत्व के खिलाफ शाहबुद्दीन समर्थकों की नाराजगी सामने आ चुकी है. हालांकि शहाबुद्दीन के परिजनों ने अब तक इस मामले पर अपनी जुबान नहीं खोली है. लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर शाहबुद्दीन समर्थकों में नाराजगी के बीच आज तेज प्रताप यादव की एंट्री होने वाली है.


इससे पहले राजद के कई विधायकों और नेताओं के अलावा कई दलों के नेता भी ओसमा से मिलने शहाबुद्दीन के घर जा चुके हैं. गौरतलब है कि शहाबुद्दीन के कोरोना के कारण हुए निधन के बाद से उनके समर्थकों में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है. शहाबुद्दीन के समर्थक यह मानते हैं कि लालू यादव या उनके परिवार ने उनके नेता को बचाने की कोई पहल नहीं की. जब उन्हें दफनाने की बात हुई तब भी लालू यादव से कोई मदद नहीं मिली. इस बात पर आरजेडी के विधायकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है. इस नाराजगी को दूर करने में अब तेजस्वी के करीबी विधायक जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आज खुद तेज प्रताप यादव शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात करने पहुँचने वाले हैं. 

टैग्स