ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

आखिरकार सिंगापुर रवाना हो गईं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य : चुनाव हारने के बाद भी सारण में ही रहने का किया दावा

PATNA : लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने का बाद आखिरकार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर वापस लौट गईं हैं। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद रोहिणी ने कहा था कि वह अब वह

आखिरकार सिंगापुर रवाना हो गईं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य : चुनाव हारने के बाद भी सारण में ही रहने का किया दावा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने का बाद आखिरकार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर वापस लौट गईं हैं। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद रोहिणी ने कहा था कि वह अब वह सारण में ही रहेंगी और जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख की भागीदार बनेंगी। लेकिन वह वापस सिंगापुर लौट गईं हैं। हालांकि सिंगापुर रवाना होने से पहले रोहिणी ने यह जरूर कहा कि वह जा रहीं हैं लेकिन जल्द ही वापस लौटकर आएंगी।


दरअसल, पिता लालू प्रसाद को अपनी किडनी देकर उन्हें नया जीवन देने वाली रोहिणी आचार्य को आरजेडी ने सारण लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। सिंगापुर छोड़कर रोहिणी बिहार पहुंचीं और पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान धुआंधार प्रचार किया। खुद लालू प्रसाद बेटी को जीत दिलाने के लिए सारण में कैंप कर रहे थे और तमाम तरह की सियासी रणनीति पर उन्होंने काम किया।


वोटिंग के दिन रोहिणी लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव के साथ एक बूथ पर जा पहुंची, जहां लोगों ने उन पर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाया था। भारी हंगामा के बीच किसी तरह से पुलिस ने रोहिणी और भोला यादव को लोगों के बीच से निकाला। वोटिंग खत्म होने के दूसरे ही दिन इस विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं थीं। 


इस घटना में आरजेडी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना के बाद छपरा में भारी उपद्रह भी हुआ और पुलिस को हालात काबू करने में पसीने छूट गए। पूरे जिले में चार दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। रोहिणी ने इस घटना के पीछे बीजेपी का हाथ बताया था और कार्रवाई की मांग की थी।


4 जून को जब चुनाव नतीजे आए तो लालू प्रसाद की फिल्डिंग काम नहीं आई और रोहिणी आचार्य को सारण से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी चुनाव जीत गए। चुनाव हारने के बाद रोहिणी ने कहा था कि वह सारण में ही रहेंगी और जनता के सुख-दुख की साथी बनेंगी। लेकिन आखिरकार बुधवार को वह वापस सिंगापुर लौट गईं।


सिंगापुर रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने कहा कि 15 दिनों के बाद वह फिर सिंगापुर से पटना लौट आएंगी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों से मिलने के लिए सिंगापुर जा रही हूं और लौटने के बाद फिर से सारण की जनता के बीच रहूंगी। उनके लिए काम करूंगी। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि क्या रोहिणी सारण की जनता से किये अपने वादे पर कबतक कायम रह पाती हैं।