ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'जब सिंगापुर से कर दिया नाक में दम तो ....', सारण से चुनाव लड़ने पर बोली रोहिणी ... बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में छपरा सीट पर चुनावी लड़ाई रोचक होने की बात कही जा रही है। यहां लालू-राबड़ी

'जब सिंगापुर से कर दिया नाक में दम तो ....',   सारण से चुनाव लड़ने पर बोली रोहिणी ... बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में छपरा सीट पर चुनावी लड़ाई रोचक होने की बात कही जा रही है। यहां लालू-राबड़ी के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य यहां से चुनावी मैदान में उतर गई है। इसके साथ ही उन्होंने इस लोकसभा सीट से चुनाव जीतने का भी बड़ा दावा ठोका है। रोहणी ने बताया है कि - इस बार वो जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएंगी। 


दरअसल, रोहिणी कल यानी  2 अप्रैल से अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में प्रचार अभियान शुरू करने से पहले रोहिणी ने सारण में एंट्री के साथ ही हुंकार भरी है। रोहिणी ने कहा कि - अब सारण की धरती पर आ गए हैं तो सारण की पूरी जनता मेरा साथ देगी। 


रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि सारण की जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि माताएं, बहनें और बुजुर्ग इस बार सभी लोग बदलाव को तैयार हैं। बाबा महादेव का भी आशीर्वाद मिल गया है। हरिहरनाथ मंदिर में अच्छी पूजा हुई। हर किसी से आशीर्वाद मिल गया है। इस बार के चुनाव में कोई टक्कर में नहीं है। हमारी जीत पक्की है। 


वहीं, भाजपा को लेकर रोहिणी ने कहा कि - जब मैं सिंगापूर में था तहतो सबके नाक में दम कर दिया था, इस बार तो मैं सारण में ही रहूंगी और उनके हर सुख -दुख में साथ रहूंगी।  सारण की जनता मेरे लिए खड़ी है। यहां किसी से टक्कर क्या है? हर लोग हमारे साथ खड़ा है। यहां के लोगों को लालू जी पर भी भरोसा है। 


आपको बताते चलें कि, सारण लोकसभा सीट लालू यादव और राबड़ी देवी से चुनाव लड़ने के बाद उनके समाधि चंद्रिका राय से भी राजीव प्रताप रूढ़ी चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव में 2004 और 2009  में लालू यादव से चुनाव हारने के बाद छपरा से चार बार सांसद रह चुके राजीव प्रताप रूढ़ी इस बार भी चुनाव मैदान में है और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। 1996 , 1999, 2014 और 2019 में छपरा से सांसद रह चुके रूडी की लड़ाई हर बार लालू के परिवार से ही रही और इस बार भी उनकी लड़ाई लालू परिवार से ही हैं।