ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षकों की नियुक्ति का श्रेय लेने वाले तेजस्वी पर JDU ने बोला हमला, कहा..उनके शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तो दफ्तर ही नहीं जाते थे

PATNA: बिहार के जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षकों की नियुक्ति का श्रेय लेने वाले तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि यह फैसला हमारे शिक्षा मंत्री र

शिक्षकों की नियुक्ति का श्रेय लेने वाले तेजस्वी पर JDU ने बोला हमला, कहा..उनके शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तो दफ्तर ही नहीं जाते थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षकों की नियुक्ति का श्रेय लेने वाले तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि यह फैसला हमारे शिक्षा मंत्री रहते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लिया गया था। जब तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे और उनकी पार्टी के नेता चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री थे तब चंद्रशेखर दफ्तर तक नहीं जाते थे और उनके नेता पूरा श्रेय लेने में लगे हैं कि हमारे चाहने पर ही बिहार में भारी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। 


तेजस्वी यादव के इस दावे को मंत्री विजय चौधरी ने गलत बताया। पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इन लोगों ने नियुक्ति पत्र के फाइल पर कई आरोप लगा दिए थे। उनके मंत्री दफ्तर तक नहीं जाते थे, इन लोगों का योगदान यही था। तेजस्वी यादव का नियुक्ति में कोई योगदान नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि सहमत नहीं होते तो कोई भी विभाग नियुक्ति नहीं कर सकता। शिक्षा विभाग में जो नियुक्ति हुई है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वित्त विभाग की सहमति के बाद ही हो सकता है। 


विजय चौधरी ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के कारनामे आप लोगों ने ही बताए हैं उन्होंने क्या-क्या नहीं किया हैं। मुकेश सहनी के इस आरोप पर कि मुख्यमंत्री को भूलने की आदत है, उनको घर में रहना चाहिए इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं उनको बोलने की इजाजत जनता ने दी मुकेश सहनी को सुनने की आदत डालनी होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता