ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, BPSC ने जारी किया शेड्यूल

PATNA : बिहार में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बीपीएससी ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली को लेकर परीक्षा की तारीख ज

शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, BPSC ने जारी किया शेड्यूल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बीपीएससी ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली को लेकर परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। बीपीएससी की तरफ से शनिवार की देर रात अधिसूचना जारी की गई जिसके मुताबिक 24 से 26 अगस्त के बीच 2 पालियों में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।


BPSC ने जो नोटिस जारीकिया है उसके अनुसार दो पाली परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। 24 अगस्त को दोनों पालियों में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। कक्षा 1 से 5 तक के लिए पहली पाली में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। बीपीएससी की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक 24 से 26 अगस्त के बीच 2 पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 


इसमें पहली पाली में पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जबकि 24 अगस्त को दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा आयोजित होगी। 25 अगस्त को पहली पाली में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि 25 अगस्त को दूसरी पाली में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय भाषा की परीक्षा का आयोजन होगा। 


तीसरे और आखिरी दिन 26 अगस्त को पहली पाली में क्लास 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और दूसरे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि दूसरी पाली में क्लास 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और संबंधित विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, BPSC ने जारी किया शेड्यूल

टैग्स