ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शिक्षा मंत्री ने राजद सुप्रीमो की तुलना एकलव्य-कर्ण-जगदेव प्रसाद से की, कहा-लालू के साथ भी षड्यंत्र हो रहा है

PATNA: शिक्षा विभाग, पिछड़ा-अतिपिछड़ा विभाग कल्याण मंत्रालय से जुड़ी समस्याओं के लिए पटना में जनसुनवाई हुई। इस कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर शामिल हुए। उन्होंने बत

शिक्षा मंत्री ने राजद सुप्रीमो की तुलना एकलव्य-कर्ण-जगदेव प्रसाद से की, कहा-लालू के साथ भी षड्यंत्र हो रहा है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग, पिछड़ा-अतिपिछड़ा विभाग कल्याण मंत्रालय से जुड़ी समस्याओं के लिए पटना में जनसुनवाई हुई। इस कार्यक्रम में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण, प्रमोशन और अनुकंपा पर नौकरी मामले पर आज सुनवाई की गयी। इस तरह के मामले ज्यादा देखने को मिले। जनसुनवाई के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। 


इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। शिक्षा मंत्री ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना एकलव्य, कर्ण और शहीद जगदेव प्रसाद से करते हुए कहा कि इन्ही की तरह लालू प्रसाद यादव के साथ भी षड्यंत्र किया जा रहा है। यही नहीं उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को भी फंसाया जा रहा है। यह षड्यंत्र देश में नफरत फैलाने वाले लोगों का है। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब सारे षड्यंत्रकारी धाराशाही होंगे। 


अभी यूपी के घोसी में जो हुआ है वही हाल आगे भी होगा। भाजपा के इस षड्यंत्र को देश की जनता जानती है। खुदा, परमात्मा और प्रभू भी सब देख रहे हैं सबका षड्यंत्र धाराशाह होगा। शिक्षक नियुक्ति पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीपीएससी का एग्जाम कितना अच्छे ढंग से हुआ और कितना शानदार रहा। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई। सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है सरकार को काम करने दीजिए। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार बेरोजगारों की उम्मीद जरूर पूरा करेगी।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता