ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

शिक्षकों की नियुक्ति टली लेकिन विधायकों का वेतन बढ़ गया, नीतीश कैबिनेट की बैठक में MLA-MLC को तोहफा

PATNA: बिहार में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई लेकिन सांतवे चरण की शिक्षक नियुक्ति की नियमावली पास नहीं हो पायी. पिछले डेढ़ महीने से शिक्षक नियुक्ति नियमावली पास होने की चर्च

शिक्षकों की नियुक्ति टली लेकिन विधायकों का वेतन बढ़ गया, नीतीश कैबिनेट की बैठक में MLA-MLC को तोहफा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई लेकिन सांतवे चरण की शिक्षक नियुक्ति की नियमावली पास नहीं हो पायी. पिछले डेढ़ महीने से शिक्षक नियुक्ति नियमावली पास होने की चर्चा हो रही है. वैसे, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ते में वृद्धि करने का फैसला जरूर ले लिया गया।


विधानमंडल का सत्र होने के कारण सरकार ने आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया कि कैबिनेट की बैठक में क्या फैसले लिये गये. लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ते में 25 से 30 हजार की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि चार महीने पहले ही सरकार ने विधायकों और विधान पार्षदों का वेतन भत्ता बढ़ाया था।


पिछले साल नवंबर महीने में नीतीश सरकार ने विधायकों-विधान पार्षदों के वेतन-भत्ते के साथ साथ पूर्व विधायकों को पेंशन और यात्रा भत्ते में भारी इजाफा किया था. नवंबर महीने में सरकार ने विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ते में लगभग  25 हजार महीने का इजाफा किया था. वहीं उन्हें सालाना चार लाख रूपये का रेलवे और हवाई यात्रा कूपन देने का भी फैसला लिया था. विधायकों औऱ विधान पार्षदों को गाडी खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि में भी भारी इजाफा करते हुए उसे 25 लाख रूपये कर दिया गया था. अब एक बार फिर सरकार ने उन्हें तोहफा दिया है।


कैबिनेट की बैठक में आज कई और फैसले लिये गये. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर तैनात रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दीपक कुमार की सेवा बढ़ा दी गयी है. दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए थे. मार्च 2021 में रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया था. दीपक कुमार को राज्य मंत्री की सुविधा औऱ वेतन दिया जा रहा है।


शिक्षक नियोजन की फाइल अटकी

उधर, बिहार में सांतवे चरण की शिक्षक बहाली की फाइल फिर से अटक गयी. फरवरी की शुरूआत में ही बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा था कि इस महीने में ही शिक्षक नियोजन की नयी नियमावली पास हो जायेगी. शिक्षा मंत्री ने फरवरी में फिर से ये एलान किया कि शिक्षक नियोजन की नियमावली पर उन्होंने साइन कर दिया है और कैबिनेट से पास हो जायेगा. लेकिन दो महीने बीतने को हैं और शिक्षक नियोजन की नियमावली पास नहीं हुई।