ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

श्याम रजक के इस्तीफा पर आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले आरजेडी नेता

PATNA: पूर्व मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने आज लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्याम रजक के इस्तीफे को लेकर

श्याम रजक के इस्तीफा पर आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले आरजेडी नेता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पूर्व मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने आज लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्याम रजक के इस्तीफे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि इन सबसे आरजेडी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है।


पार्टी से सीनियर लीडर श्याम रजक के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि श्याम रजक जहां भी रहें, अच्छे से रहें। वह आरजेडी छोड़कर गए हैं तो गए हैं, उसमें क्या कहना है। इसपर हमको कोई बात नहीं कहना है। चुनाव आने वाला है सबलोग अपना देखता है कि कहीं जाना है या नहीं जाना है। इन सबसे आरजेडी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


दरअसल, श्याम रजक ने लालू यादव को अपना पत्र भेजा है. उसमें कहा गया है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा है- “मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।।“


जेडीयू सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक श्याम रजक एक सितंबर को जेडीयू में शामिल होंगे. दरअसल एक सप्ताह पहले श्याम रजक ने मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार के साथ लंबे अर्से तक काम कर चुके श्याम रजक ने फिर से जेडीयू में शामिल होने की इच्छा जतायी. नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है. श्याम रजक  आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर थे लेकिन पार्टी की मुख्यधारा से अलग कर दिये गये थे. ऐसे में उन्होंने पुराने घर में वापसी का रास्ता चुना है.


जेडीयू के एक नेता ने बताया कि श्याम रजक एक सितंबर को फिर से जेडीयू में शामिल होंगे. जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में उनका मिलन समारोह होगा. इसमें आरजेडी के कुछ और नेता भी जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. वैसे जेडीयू में शामिल होने को लेकर श्याम रजक की ओर से कुछ नहीं कहा जा रहा है.