ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश के साथ पहुंचे सीएम KCR, पीड़ितों को देंगे मदद राशि

PATNA : तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव पटना पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया और उन्हें रिसीव किया। CM के. चंद्रशेखर राव विशेष विमान

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश के साथ पहुंचे सीएम KCR, पीड़ितों को देंगे मदद राशि
First Bihar
2 मिनट

PATNA : तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव पटना पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया और उन्हें रिसीव किया। CM के. चंद्रशेखर राव विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं। यहां से वे सीधे गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के सपूतों और हैदराबाद दुर्घटना में मृतकों के भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे हैं। 



आपको बता दें, मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR ने शिरकत की है। सीएम के. चंद्रशेखर राव की तरफ से गलवान में शहीद जवानों के परिवारों को मदद राशि दी गई। साथ ही उन्होंने हैदराबाद हादसे के पीड़ित परिवारों की भी मदद की। तेलंगाना सरकार की ओर से पीड़ितों को मदद मिली है। शहीद जवानों के परिवारों को 10- 10 लाख रुपए की अनुदान राशि मिलेगी, जबकि कामगारों के परिवारों को 5- 5 लाख की मदद की। 



श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम मौजूद हैं। नीतीश कुमार ने सीएम के. चंद्रशेखर राव को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। सीएम नीतीश ने कहा कि KCR ने हमेशा बिहारियों के लिए अच्छा काम किया है। कोरोना के दौर में भी आपने कई लोगों को बिहार वापस लौटने में मदद की है। अभी जो आपने पीड़ित परिवारों की मदद की है, वो काफी सराहनीय है।

टैग्स