ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

‘शिक्षक बहाली में नीतीश-तेजस्वी ने किया सबसे बड़ा घोटाला’ नियुक्ति पत्र वितरण पर BJP का हमला

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों को कल यानी गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसको लेकर पटना के गांधी मैदान में बड़े इवेंट का आयोजन किया गया है हालांकि

‘शिक्षक बहाली में नीतीश-तेजस्वी ने किया सबसे बड़ा घोटाला’ नियुक्ति पत्र वितरण पर BJP का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों को कल यानी गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसको लेकर पटना के गांधी मैदान में बड़े इवेंट का आयोजन किया गया है हालांकि बीजेपी शिक्षकों की नियुक्ति में बड़े घोटाले की बात कह रही है। बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने इसको लेकर बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने कहा है कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गलबहियां मिलाते हैं और वहां की सरकार बिहारी युवा जो वहां पर जन्म लेते हैं उनका डोमिसाइल नहीं बनाते ताकि उनको आरक्षण ना मिले। एक तरफ जहां झारखंड में बिहार के युवाओं को नौकरी नहीं मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार देशभर से लोगों को खोज खोजकर नौकरी बांट रही है।


उन्होंने कहा कि फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर बीपीएससी के द्वारा निकाली गई वैकेंसी में सेलेक्शन हुआ लेकिन BPSC कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा है कि पैसा के आधार पर फर्जी डाक्यूमेंट्स लेकर बहाली की गई क्योंकि इन लोगों को डर था कि यहां के लोगों से पैसा लेंगे तो पोल खुल जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता