ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शरजील इमाम पर गरमायी बिहार की सियासत; RJD ने दी सरकार को नसीहत, JDU ने कही कार्रवाई की बात

PATNA : भड़काउ भाषण देने वाले शरजील इमाम पर बिहार की सियासत पर अब गरमाने लगी है। शरजील मामले को लेकर बिहार की सियासी पार्टियां आपस में ही उलझ गयी हैं। आरजेडी ने कहा है कि कानून का

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : भड़काउ भाषण देने वाले शरजील इमाम पर बिहार की सियासत पर अब गरमाने लगी है। शरजील मामले को लेकर बिहार की सियासी पार्टियां आपस में ही उलझ गयी हैं। आरजेडी ने कहा है कि कानून का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए पर संविधान के साथ जो छेड़छाड़ हो रहा है जिससे परेशान होकर लोग कानून हाथ में ले रहे हैं। वहीं जेडीयू ने कहा कि शरजील की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। जो भी कानून का पालन नहीं करेगा उसपर कार्रवाई होगी।


आरजेडी नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि कानून का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए। हम कानून हाथ में लेने वालों का विरोध करते हैं। उन्होनें कहा कि लेकिन  सरकार में बैठे लोग ही कानून का पालन नहीं कर रहे हैं।संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। लोग ऊबकर कानून को हाथ में ले रहे हैं।  वहीं सीएम नीतीश कुमार उन्होनें हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। बिहार विधानसभा की बैठक बुलाकर CAA का विरोध करें। नीतीश दंगाईयों के साथ मिले हुए हैं।


वहीं इस पूरे मसले पर जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री और अशोक चौधरी ने कहा कि जो भी कानून का पालन नहीं करेगा उसपर कार्रवाई होगी। पुलिस शरजील की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उन्होनें कहा कि शरजील को लेकर बिहार का प्रशासनिक-पुलिस महकमा भी सतर्क है। बिहार में अगर वो छिपा होगा तो वह बच नहीं सकेगा। उन्होनें कहा कि भावनाओं को भड़काने वाले राष्ट्रहित का नहीं सोचते।


टैग्स