ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शनिवार को विधानसभा में होगी विशेष चर्चा, संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य पर बहस

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल यानी शनिवार को भी जारी रहेगी। विधानसभा में शनिवार को विनियोग विधेयक के बाद एक विशेष चर्चा आयोजित होगी। 2 घंटे तक सदन में सं

शनिवार को विधानसभा में होगी विशेष चर्चा, संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य पर बहस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल यानी शनिवार को भी जारी रहेगी। विधानसभा में शनिवार को विनियोग विधेयक के बाद एक विशेष चर्चा आयोजित होगी। 2 घंटे तक सदन में संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य को लेकर यह विशेष चर्चा आयोजित होगी।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के पहले इसकी सूचना सदन में दी। दोपहर बाद 2 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो सबसे पहले विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विशेष चर्चा का वक्त रखा गया है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इस दौरान वह लोकसभा से मंगवाई गई संविधान की प्रतियों को सभी सदस्यों के बीच वितरित करेंगे।


विधानसभा की बैठक अमूमन शनिवार और रविवार को नहीं होती है लेकिन कल बैठक बुलाई गई है। आपको बता दें कि होली और बिहार दिवस के कारण विधानसभा की बैठक स्थगित रही थी। 31 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र जारी रहने वाला है। ऐसे में विधाई कार्य निपटाने के लिए बैठक बुलाई गई है।