ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

शक्ति मालिक हत्याकांड पर बोले शिवानंद तिवारी, तेज-तेजस्वी पर लगे आरोपों को बताया षडयंत्र

PATNA : पूर्णिया जिले में राजद नेता की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मृतक के परिवार वालों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर हत्या का म

शक्ति मालिक हत्याकांड पर बोले शिवानंद तिवारी, तेज-तेजस्वी पर लगे आरोपों को बताया षडयंत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्णिया जिले में राजद नेता की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मृतक के परिवार वालों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर हत्या का मामला दर्ज कराया है और उनके खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है. हत्या के आरोपों को नकारते हुए राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि हम इस आरोप को पूरी मजबूती से नकारते हैं. 


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव सर पर है. ऐसे समय में नेता प्रतिपक्ष और उनके बड़े भाई को हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त बनाने को हम एक गंभीर राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में देख रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. संजय सिंह के इस बयान को हम मुख्यमंत्री की पार्टी का आधिकारिक बयान मान रहे हैं. हम जदयू की इस मांग का समर्थन करते हैं. 


उन्होंने आगे कहा कि हम भी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि सरकार तत्काल इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दे. साथ ही हम यह भी मांग करते हैं कि जब तक सीबीआई की जांच पूरी ना हो जाए तब तक मुख्यमंत्री अपने तथा अपने सहयोगी दलों के नेताओं को अनर्गल बयान देने पर रोक लगाएं. हम आशा करते हैं कि नीति और नैतिकता की बराबर दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री हमारी बातों को गंभीरता से लेंगे.

टैग्स