ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘मेंढक सिर्फ टर्र-टर्र कर सकतें हैं.. एकठ्ठा नहीं रह सकते’ सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A में घमासान पर मांझी का तंज

PATNA: देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I में घमासान छिड़ गया है। मध्य प्रदेश चुनाव में पांच सीटों पर जेडीयू के तरफ से उम्मीदवार

‘मेंढक सिर्फ टर्र-टर्र कर सकतें हैं.. एकठ्ठा नहीं रह सकते’ सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A में घमासान पर मांझी का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I में घमासान छिड़ गया है। मध्य प्रदेश चुनाव में पांच सीटों पर जेडीयू के तरफ से उम्मीदवार उतारने के बाद इसको लेकर सिसासत भी तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए के घटक दल विपक्षी गठबंधन पर हमलावर हो गए हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इसको लेकर जोरदार हमला बोला है।


पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने I.N.D.I.A में सीटों को लेकर जारी सिर फुटौवल पर तंज किया है। मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि, “ये INDI गठबंधन है कि घमण्डी गठबंधन? पहले तो पूरे देश में घूम-घूम कर झूठी एकता का परिचय दिया, अब भारत के हर राज्य में एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहें हैं। बडे बुजुर्गों ने ठीक ही कहा है, ‘मेंढक सिर्फ टर्र-टर्र कर सकतें हैं, एक जगह एकठ्ठा नहीं रह सकतें”।


बता दें कि नीतीश की पार्टी जेडीयू ने मध्य प्रदेश चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। जेडीयू ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पांच सीट देने की मांग की थी. कांग्रेस ने जब कोई नोटिस नहीं लिया तो जनता दल यूनाइटेड ने अपने दम पर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। जेडीयू ने मध्य प्रदेश में पांच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी और भी सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार घोषित करेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर जब सिर फुटौवल हो गया है तो लोकसभा चुनाव में क्या होगा?