ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

‘सीट बंटवारे में लालू ने कांग्रेस को उसकी औकात बतायी’, सुशील मोदी का बड़ा हमला; पप्पू यादव को लेकर कही ये बात

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस की अनदेखी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद और आरजेडी ने सीटो

‘सीट बंटवारे में लालू ने कांग्रेस को उसकी औकात बतायी’, सुशील मोदी का बड़ा हमला; पप्पू यादव को लेकर कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस की अनदेखी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद और आरजेडी ने सीटों के बंटवारे में कांग्रेस को उसकी औकात बता दी है। 


सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इंडी गठबंधन में लालू प्रसाद ने एकतरफा टिकट बांटकर सहयोगी दलों पर दबाव बढाया, कांग्रेस को दहाई अंक से नीचे रखने की औकात बतायी और सीट बंटवारा भी अपनी शर्तों पर किया। इससे महागठबंधन के घटक दल पूर्णिया जैसी कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे। इससे एनडीए उम्मीदवारों की जीत का अंतर बढेगा।


उन्होंने कहा क पप्पू यादव यदि अपनी पसंद की सीट से नामांकन करते हैं, तो इंडी गठबंधन की मुश्किलें बढेंगी। राजनीति में दोस्ताना लड़ाई जैसी कोई बात नहीं होती। चुनाव में सिर्फ जीत या हार होती है। लालू प्रसाद ने पप्पू यादव के लिए राजद का दरवाजा नहीं खोला और कांग्रेस में उनका स्वागत नहीं हुआ।


सुशील मोदी ने कहा कि पप्पू यादव और उनकी पार्टी के कांग्रेस में शामिल होने के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित नहीं थे। लालू प्रसाद ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे में भी अपने बेटे-बेटियों के सुरक्षित राजनीतिक भविष्य का पूरा ध्यान रखा, इसलिए कांग्रेस और पप्पू यादव को झटका दिया।